संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। उपायुक्त पाकुड़ के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ के नेतृत्व में नियम कानून को सुरक्षित करने के उद्देश्य से पाकुड़ थाना क्षेत्र के मालपहाड़ी, हिरनपुर-महेशपुर, कोटालपोखर के सड़क मार्गों पर विशेष अभियान चलाकर इन सड़कों पर चलने वाले 29 व्यावसायिक वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान लाप्रवाही के मामले सामने आए हैं। कई वाहन नो एन्ट्री, ओवर लोड, बॉडी अल्टरेशन और अन्य उल्लंघनों में शामिल पाए गए। सभी 29 वाहनों से जुर्माने के रूप में ऑनलाइन 1,98,185 रुपए वसूले गए। उन्हें इ-पॉस मशीन से ऑन लाइन चालान निर्गत किया गया। जिला अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ ने जिला के सभी वाहन स्वामी और चालकों से अपील की है कि वे जिला प्रशासन के द्वारा निर्धारित समयानुसार नो एन्ट्री, अवैध परिवहन, वाहन बॉडी अल्टरेशन न करें। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कोई वाहन स्वामी या चालक इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उन्हें अतिरिक्त दंड की राशि वसूलने के साथ-साथ जिला प्रशासन के आदेश की अवहेलना करने सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



