मसलिया : मसलिया थाना क्षेत्र के रानीघाघर पंचायत के अश्रममोड-दलाही सड़क के महुलवोना गांव स्थित इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक से बुधवार दोपहर को हथियार से लैस तीन अपराधियों 40 हजार रुपये की लूटपाट की घटना का अंजाम दिया है।बैंक संचालक देवकांत यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि केटीएम बाइक में सवार तीन की संख्या में पिस्तौल से लैस अपराधी आये और जान से मारने की धमकी देने हुए 40 हजार रुपये लेकर पहरूडीह,सुगापहाडी की ओर चल दिए। सुबह एक ग्राहक को 10 हजार रुपये दिए थे। नही तो वह भी चले जाते। मसलिया थाना को उक्त घटना की जानकारी दिया गया। इस संबंध मसलिया थाना प्रभारी अनिल कुमार टुडू से पुछे जाने पर बताय कि उक्त घटना की जानकारी मिलते घटनास्थल पहुंचकर बैंक संचालक से पूछे जाने पर बताया कि 10 दिनों से बैंक बंद था।आज ही बैंक खोला गया था।और 40 हजार रुपये की चोरी हो गई। पुलिस बारिकी से जांचपड़ताल कर रही है।




