दुमका। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंदर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम लीग मैच में गिरिडीह ने गोड्डा को 10 विकेट से पराजित किया l आज सुबह गिरिडीह के कप्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और गोड्डा और की पूरी टीम निर्धारित 40 ओवर के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 147 रन ही बना सकी l गिरिडीह की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष रंजन देव ने 31 रन देकर तीन खिलाड़ी को आउट किया जबकि मनजीत और आयुष कुमार यादव को दो-दो सफलता हाथ लगी l जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गिरिडीह की टीम केवल 17.02 ओवर में जीत के लिए आवश्यक 149 बिना किसी नुकसान के बना लिए इस प्रकार गिरिडीह की टीम ने इस मैच को 10 विकेट से जीतलिया l गिरिडीह की ओर से सुजल ने नाबाद 68 और शिवम ने नाबाद 61 रन केवल 55 गेंद का सामना करके बनाएं l आज के मैच का मैन ऑफ द मैच गिरिडीह के शिवम को चुना गया और उन्हें धनबाद से आए हुए इस वेन्यू पर ऑब्जर्वर पूर्व रणजी खिलाड़ी आमिर हाशमी ने ₹5000 का नगद पुरस्कार झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की ओर से दिया l जबकि जिला क्रिकेट संघ दुमका की ओर से शिवम को मोमेंटो दुमका जिला के पूर्व जिला खिलाड़ी संतोष कुमार गुप्ता के द्वारा प्रदान किया गया l इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष श्री सुरेश कुमार मोदी संयुक्त सचिव अमित रंगराजन एवं श्री उमेश कुमार रावत कार्यकारिणी सदस्य दिवाकर शर्मा चंद्र किशोर सिंह पूर्व जिला खिलाड़ी विश्वजीत चटर्जी के साथ जिला क्रिकेट संघ के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद थेl काफी संख्या में दुमका जिला के खेल प्रेमी दर्शकों ने भी इस मैच का आनंद लिया l अपने समापन संबोधन में आमिर हाशमी ने बताया कि आप सभी बच्चों को काफी लगन से क्रिकेट खेलना चाहिए क्रिकेट में कोई शॉर्टकट नहीं होता है और झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के आप लोग भविष्य हो इसलिए काफी मन लगाकर मेहनत करें ताकि आगे चलकर आप अपने जिला झारखंड और देश का नाम रोशन कर सकें l उक्त आशय की जानकारी जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव अमित रंगराजन ने दीl जिला क्रिकेट संघ के सचिव भास्कर अजीत सिंह ने बताया कि आगामी 8 दिसंबर से स्थानीय एटीएम क्रिकेट ग्राउंड में ही बिना मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का शुभारंभ होने जा रहा है दुमका जिला के सभी टीमों से कहा गया है कि वह 5 तारीख तक अपने टीम का प्लेयर लिस्ट संघ के कोषाध्यक्ष सुरेश मोदी के पास जमा करने को कहा गया है ताकि 6 तारीख को टूर्नामेंट का फिक्सर तैयार किया जा सके l संघ के उपाध्यक्ष संजय तिवारी ने इस टूर्नामेंट के सफल संचालन में संघ के सभी सदस्यों और जिन्होंने भी इस टूर्नामेंट के संचालन में सहयोग किया उनका धन्यवाद ज्ञापन किया और आगे भी उनसे सहयोग की अपेक्षा की l




