देवघर संताल एक्सप्रेस:-देवघर का अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है.इसमें कुल 13 खेल स्पर्धा में 1500 खिलाड़ी और 200 ऑफिशियल भाग ले रहे है कुल 87 स्कूल भाग ले रहे है। और वहीं मधुपुर से 250 खिलाड़ी ने निबंधन करवाया है.इस बार संघ के द्वारा ऑनलाइन निबंधन की व्यवस्था था। अध्यक्ष ने स्कूल प्रबंधन और अभिवावक को धन्यवाद दिया। उद्घाटन समारोह 5 दिसंबर शाम 3 बजे होगा इसमें रंगा रंग कार्यक्रम और आतिशबाजी के साथ होगा,इसमें झारखंड खेल संघ के पदाधिकारी शामिल होने की संभावना है। बच्चों के लिए 3 दिन तक भोजन और एनर्जी ड्रिंक की व्यवस्था की गई है।आयोजन केके स्टेडियम, आर मित्रा, इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। संजय मालवीय, नवीन शर्मा, गिरधारी यादव,संजीव झा,संजय झा,मलय सरकार, विप्लव,राहुल राय,शबाना , आलोक,आलोक बोस,घनश्याम, आशीष झा इत्यादि शामिल थे।



