जंगल झाड़ी में फर्जी अधिकारी बन करते थे ठगी
देवघर। साइबर पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर जिला के जसीडीह थाना अंतर्गत कोठिया दुम्मा मार्ग के पश्चिम तरफ जंगल झाड़ी से छापामारी कर 02 साईबर ठग को किया गया है। गिरफ्तार किये गये साइबर ठग के पास से 02 मोबाइल,04 सिम कार्ड, 02 प्रतिबिंब सिम कार्ड जब्त किया गया है।
गिरफ्तार साइबर ठग में जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत संकरी गांव निवासी कुन्दन कुमार 22 वर्ष पिता शहदेव दास,दूसरा ललीन दास उम्र करीब 29 वर्ष पिता मिसरी दास को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत कर कोर्ट के निर्देश पर सभी को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार किये गये साइबर ठगों ने साइबर पुलिस को पूछताछ में बताया कि जसीडीह थाना अंतर्गत कोठिया दुम्मा मार्ग के पश्चिम तरफ जंगल झाड़ी में फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से एयरटेल पेमेंट बैंक कार्ड बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करते थे,साथ ही गूगल पर अपने फर्जी मोबाईल नम्बर हेल्पलाइन नंबर 24X7 अपलोड कर आमलोगों की समस्या के अनुसार उन्हे झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी करना। फर्जी फोन पे पेटीएम कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैश बैक का झांसा देकर फोन पे गिफ्ट कार्ड क्रिएट करवाकर उसे रिडीम कर ठगी करना। फर्जी मोबाइल नम्बर से फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर आम लोगों को एटीएम बंद होने एवं उसे चालू कराने के लिए सीरीज कॉल करना। उसके बाद कस्टमर को झांसे में लेकर ओटीपी प्राप्त कर ठगी करना। फर्जी क्रेडिट कार्ड पदाधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड केवाईसी अपडेट के नाम पर उपभोक्ताओं को झांसा देकर ठगी करते थे।



