कुंडहित (जामताड़ा) । इन दिनो पालाजोड़ी पंचायत अंतर्गत विजयपुर जोड़ियां में बनें पुल 40 वर्ष पुरातन पुल दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है। पुरातन पुल होने के कारण विभिन्न स्थानों ने दरार देखा जा रहा है। उक्त सड़क होकर प्रतिदिन दर्जनों दुपहिया एंव चार पहिए वहन का आवागमन करते है। पुल का स्थिति ऐसी है की पुल बीचो बीच दरार आ गयी है। जो कभी भी टुटकर दुर्घटना की शिकार हो सकती है।
दर्जनो गांव के लोग करते है आवागमन:-
तुलसीचक एंव विजयपुर के बीच जोड़ियां पर बने पुल से दर्जनों गांव विजयपुर, जलालपुर, दलचक, कुमारपुर आदि गांवों के लोग आवागमन करते है। इसी रास्ते होकर लोग प्रखंड मुख्यालय पहुंचते है। साथ ही विद्यार्थी स्कूल एंव कॉलेज जाने के लिए इसी जर्जर पुल पार करके ही स्कूल एंव कॉलेज पहुंचते है। जबकि बर्षात के समम पुल के पानी चढ़ जाने से दो तीन महिना ग्रामीण लोग डर से आवागमन नही किया।
क्या कहते है ग्रामीण:-
विजयपुर गांव के सप्तम मंडल, राधेश्याम घोष, घनश्याम घोष, मृत्यंजय मंडल वही जलालपुर गांव के सत्तार खान, आइनुल खान आदि लोगो ने बताया विजयपुर जोड़ियां पर 1980 के दशक में बने पुल के बीचों बीच दरार आ गया है। कभी भी बड़ा दुर्घटना घट सकती है। पुल काफी कमजोर हो गया है, एंव बीच में फाटल आ गया है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से उक्त सड़क की जांच कर जल्द से जल्द जर्जर पुल निर्माण की मांग किया।



