गोड्डा : स्थानीय महिला कॉलेज में रविवार को पूर्ववर्ती छात्रा सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में कॉलेज की स्थापना काल से लेकर पिछले सत्र तक की पास आउट छात्राएं जिनमें विभिन्न पेशे से जुड़ी महिलाएं एवं गृहिणियां शामिल हैं, उत्साह के साथ शरीक हुईं। शामिल प्रतिभागियों में मुख्य रूप से एडवोकेट रीना कुमारी डे, न्यूट्रल पब्लिशिंग हाउस की जिला प्रभारी मोनिका लाल, मुखिया रीना सोरेन, गृहिणी श्वेता कुमारी, ज्योति चौधरी, अध्यात्म प्रचारिका राजश्री वत्स, शिक्षिका निक्की कुमारी, निर्मला कुमारी, शिक्षिका कुमारी प्रीति प्रिया, पोषण सखी रानी कुमारी, ब्यूटीशियन रेशमा कुमारी, शिक्षिका ब्यूटी रानी, रौशन खातून, हिमाली मरांडी, जीनत आरा, मुसर्रफ जमाल, शिक्षिका मेहविश नाज़, शिक्षिका अंकिता दूबे, ऑफिस असिस्टेंट सीनू कुमारी, शिक्षिका प्रगति आर्या, इ कॉमर्स से जुड़ी मोनिका कुमारी, शिक्षिका फजा इरम, शिक्षिका सनोवर परवीन, ब्लॉक कर्मी सा मरांडी, सादिकी खातून, नेट उत्तीर्ण कोमल कुमारी, अदिति कुमारी, माहेरुख, लिपि वत्स, अंजना झा, शिक्षिका आहुति प्रिया आदि के नाम शामिल हैं। डॉ. साबरा तबस्सुम की अध्यक्षता तथा डॉ. नूतन झा के संचालन में आयोजित समारोह में कॉलेज के प्राध्यापक – प्राध्यापिकाओं में प्रो. बिंदु मंडल, डॉ. ब्रजेश मिश्रा, डॉ. सुधि वत्स, डॉ. संजू सिंह, डॉ. रेखा कुमारी, डॉ. अरविंद झा, डॉ. अरविंद यादव, प्रो. सुहागिनी मरांडी, प्रो. श्वेता दूबे, प्रो. विभा सिंह, डॉ. विपिन बिहारी, डॉ. ब्रजेश चौधरी, प्रो. मनोज शर्मा एवं प्रो. पूनम झा के अलावा गैर शैक्षिक कर्मियों में शिल्पा झा, मनोरमा कुमारी, किरण कुमारी, अंशुमान झा, कैलाश महतो, संजय तिवारी एवं संजू देवी उपस्थित थे जबकि केंद्रीय महिला आयोग की सदस्या सह पूर्ववर्ती छात्रा ममता कुमारी एवं कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ. सुमनलता ने ऑनलाइन रहकर अपनी उपस्थिति दर्ज की। विषय प्रवेश डॉ. सुधि वत्स ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. पूनम झा ने किया। उन्होंने बताया कि सोमवार 2 दिसंबर को कॉलेज सभागार में अभिभावक – शिक्षक बैठक होना है।



