संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा द्वारा होने वाली आगामी चुनाव के मदेनजर एक रैली निकाली गई जो यूनियन परिषर शाखा से होकर प्लेटफार्म नंबर वन होते हुए पाकुड़ यार्ड तक गई । जहां आगामी 4 ,5 ,6 दिसंबर को होने वाले यूनियन के चुनाव में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के गाईता छाप पर मोहर लगाकर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन को जीताने का आह्वान किया । ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा के शाखा सचिव संजय ओझा ने बताया की अपने कर्मचारी हित में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा ने पाकुड़ के रेल कर्मियों हेतु एक बहुआयामी सपना देखा है ,उसे पूरा करने के लिए पाकुड़ एवं नलहटी से गुमानी तक के सभी कर्मचारी ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन को विजयी बनाएं। मालूम हो कि चुनाव में कुल पांच श्रमिक संगठन खड़े हैं ।भारत सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार जिस श्रमिक संगठन को 35% रेल कर्मचारी रेल कर्मचारियों का मत प्राप्त होगा ,वही रेलवे संगठन को रेल प्रशासन मान्यता देगी ।रैली में सभी विभाग के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं लगभग 150 की संख्या में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन को गाईता छाप पर वोट देकर जीतने के लिए नारा बुलंद किया। मौके पर शाखा अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे कार्यकारी अध्यक्ष कलीम अंसारी ,अमर कुमार मल्होत्रा ,कुंदन कुमार सिंह ,गौतम यादव ,दयाशंकर प्रसाद ,रामकुमार यादव, गुंजन कुमार, प्रीतम कुमार मंडल ,निरंजन कुमार ,संदीप दत्ता, निलेश प्रकाश बिहार कुमार सहित सैकड़ो रेलवे कर्मचारी सक्रिय दिखे।



