●दुमका-नाला रोड पर जामा थाना क्षेत्र के कमारदुधानी के पास हुआ हादसा

संताल एक्सप्रेस संवाददाता
दुमका।सोमवार को दुमका नाला रोड पर कमारदुधानी के पास एक यात्री बस की टक्कर पिकअप वैन से हो गई।हादसा में बस पर सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।कृष्णा रजत रोडवेज की यह बस दुमका से नाला जा रही थी।जामा थाना क्षेत्र के कमारदुधानी में पालोजोरी से आ रही पिकअप वैन(नम्बर जेएच 04/9475) से बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई।पिकअप वैन पर लकड़ी लोड था।हादसा की सूचना मिलने पर जामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई।बस पर सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए हैं।दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।



