जामताड़ा : राज्य में 56 सीटों के साथ महागठबंधन की सरकार एक बार फिर से बन गई। महागठबंधन की सरकार में हेमन्त सोरेन चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपत लिए। शपथ ग्रहण के साथ ही महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में आज झामुमो जिला कार्यलय में जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र नाथ दुबे के नेतृत्व में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखण्ड में महागठबंधन की सरकार एक बार फिर से बनी है, जिसके लिए आगामी सोमवार को जेएमएम के द्वारा एक विजय जुलूस निकाली जाएगी। इसके लिए रूप रेखा के साथ रूट भी तय की गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र नाथ दुबे ने कहा कि झारखण्ड में एक बार पुनः हमारी सरकार बनी है, इसके लिए हमलोगों ने तय किया है कि जिला कार्यालय से विजय जुलूस निकाली जाएगी जो पूरे नगर का भ्रमण कर यज्ञ मैदान में इसकी समाप्ती होगी। वहीं जे एम एम नेता सागिर खान ने कहा कि हमलोगों का एक नारा था हेमन्त दोबारा जो साकार हुआ है। और इसी के साथ चौथी बार हेमन्त सोरेन ने मुख्यमंत्री पद का शपथ लिया। इसी को लेकर पार्टी ने तय किया कि पूरे नगर में जुलूस निकालकर जनता को बधाई और सरकार को शुभकामना देने का काम हमलोग करेंगें। बैठक में मुख्य रूप से अशोक मंडल, आनंद टुडू, प्रदीप मंडल, सागीर खान, देवीसन हांसदा, विजय राउत, रहीम अंसारी, नरेंद्र मुर्मू, सरोज हेंब्रम, मिरूदी सोरेन, सुनीता टुडू आदि समेत सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



