हनवारा संवाददाता/ गोड्डा : महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा पंचायत अंतर्गत हनवारा यादव टोली एव मिल्की आंगनबाड़ी के पास मिल्की चौक इमली बांध के पास में लगा सोलर जलमीनार करीब साल भर से खराब है। जिसके कारण ग्रामीणों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। ग्रामीण अनुरोध यादव, सतीश यादव, मुर्शीद आलम, तौफीक आलम, बेचू आलम, साबिर आलम आदि ने बताया कि गांव में जल मीनार से करीब 30-40 घर एवं राहगीरों को पानी मिलता था। लेकिन जब से जल मीनार खराब हुआ है, तब से पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। पानी की व्यवस्था के लिए निजी घर या दूर दराज से लाकर पूरा करना पड़ता है। पानी के लिए राहगीर एवं स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि जल मीनार खराब होने की सूचना बीडीओ और स्थानीय मुखिया को दिया गया लेकिन जल मीनार ठीक करने की दिशा में कोई पहल होता नहीं दिख रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि हमलोग गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करते हैं। दिहाड़ी मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। ऐसे में पानी का व्यस्त करने में ही अधिकांश समय बीत जाता है। ग़रीबी के कारण हमलोगों पानी की व्यवस्था स्वयं कर पाने में सक्षम नहीं है। इसलिए सरकारी व्यवस्था पर ही आश्रित रहना हमारी मजबूरी है। ठंडी के समय में यह हाल है तो गर्मी में किया होगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सोलर जल मीनार ठीक कराने की मांग की है।



