दुमका। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता जो स्थानीय ए टीम क्रिकेट ग्राउंड दुमका में खेला जा रहा है उसमें आज का मैच देवघर बनाम गिरिडीह के बीच खेला गया l आज सुबह देवघर के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उनका यह फैसला काफी गलत साबित हुआ और देवघर की टीम 40 ओवर के खेल में केवल 12.02 ओवर में ही 37 रन बनाकर ऑल आउट हो गई l दुमका वेन्यू में यह अब तक का सबसे न्यूनतम स्कोर है देवघर टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाइ का आंकड़ा भी पर नहीं कर पाया l देवघर की ओर से सर्वाधिक 9 रन आकाश कुमार ने बनाई l छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी गिरिडीह की टीम जीत के लिए आवश्यक 38 रन 9.2 ओवर में ही पूरे कर लिए l गिरिडीह की ओर से सर्वाधिक 13 रन दिव्यांश यादव ने बनाया l गिरिडीह की ओर से पांच ओवर में 14 रन देकर 6 विकेट लेने वाले उत्कर्ष आनंद को उनके लाजवाब गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार से इस टूर्नामेंट के दुमका वेन्यू के ऑब्जर्वर पूर्व रणजी खिलाड़ी आमिर हाशमी ने प्रदान किया l आज मैच प्रारंभ होने से पूर्व दुमका जिला खेलकूद संघ के सचिव श्री उमाशंकर चौबे और पूर्व जिला खिलाड़ी विद्यापति जाने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया l आज के मैच के दोनों निर्णायक ओमप्रकाश राय धनबाद से जबकि मोहम्मद अजमल हुसैन रांची से थे l मैच में स्कोर की भूमिका रांची के मोहम्मद जुलकर नैन अहमद ने निभाई l आज के मैच के पुरस्कार वितरण समारोह में जिला क्रिकेट संघ के दुमका के उपाध्यक्ष श्री संजय तिवारी सचिन भास्कर अजीत सिंह संयुक्त सचिव उमेश रावत l चंद्र किशोर सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्य नसीम खान उपस्थित थे l उक्त आशा की जानकारी जिला क्रिकेट संघ दुमका के संयुक्त सचिव अमित रंगराजन ने दी l



