देवघर संताल एक्सप्रेस । संताल परगना चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने बिजली दर एवं फिक्स्ड चार्ज में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को किसी भी दृष्टिकोण से न्याय संगत नहीं करार देते हुए कहा की उक्त प्रस्ताव इस प्रदेश के व्यवसायिक वर्ग एवं आम जनता को आर्थिक परेशानियों में डालने वाला है। सुविधा के नाम पर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड शून्य है मगर बिजली उपभोक्ताओं के सर पर बिजली दर एवं फिक्स चार्ज में बढ़ोतरी को थोपने के मामले में आगे है। कुमार ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं (व्यवसायिक वर्ग एवं आम जनता) पर पडने वाले आर्थिक बोझ को देखते हुए बढ़ोतरी का प्रस्ताव वापस हो नहीं तो बिजली उपभोक्ताओं (व्यवसायिक वर्ग एवं आम जनता) के सहयोग से इस प्रस्ताव का पुरजोर विरोध होगा।




