संताल एक्सप्रेस संवाददाता
अमड़ापाड़ा(पाकुड़) । थाना में दर्ज कांड संख्या 55/24 के नामजद अभियुक्त गुलाम अंसारी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा ने बताया कि बीते नौ अक्टूबर को थाना में डुमरचीर गांव की आदिम जनजाति युवतियों के परिजनों द्वारा मानव तस्करी के आरोप में गुलाम अंसारी उर्फ कानन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें साहेबगंज जिला अंतर्गत बरहेट निवासी गुलाम अंसारी को नामजद आरोपी बनाया गया था। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अभियुक्त गुलाम अंसारी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 143(5), 145, 146, 115(2), 127(4) एवं एससी-एसटी के तहत मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई श्रीचाँद किस्कू, एएसआई अखिलेश कुमार राम के द्वारा आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार गुलाम अंसारी पर पूर्व में भी मानव तस्करी से संबंधित आपराधिक मामला दर्ज रहा है।



