बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो फिलहाल लंदन में हो रही है। हाल ही में प्रियंका ने शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वह बारिश के मौसम में ठंड से बचने के लिए जैकेट पहने हुए हैं और हाथों में हॉट वाटर बॉटल पकड़े हुए दिख रही हैं। कैमरे की तरफ मुस्कराते हुए प्रियंका का चेहरा ठंड की झलक से भरा हुआ नजर आ रहा है। प्रियंका ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, जब नवंबर में लंदन में बारिश होती है। इसके अलावा, प्रियंका ने एक और तस्वीर पोस्ट की, जिसमें खून से सना हुआ एक हॉल दिख रहा था, और इसके साथ ही उन्होंने सवाल पूछा, आपको क्या लगता है कि सिटाडेल 2 के इस एपिसोड में क्या हो रहा है? प्रियंका चोपड़ा सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन-स्टारर लव अगेन में भी नजर आई थीं। अब वह सिटाडेल 2 सीरीज में रिचर्ड मैडेन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि, सीजन 2 से संबंधित जानकारी फिलहाल गुप्त रखी गई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


