घोरपरास जंगल के पास दो साईबर अपराधी आम लोगों से ठगी कर रहें थे
देवघर। साइबर पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी अंबर लकड़ा को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से मिली सूचना पर साइबर थाना पुलिस ने की है। एसपी को सूचना मिली थी कि सारवां थाना अंतर्गत घोरपरास जंगल के पास दो संदिग्ध साईबर अपराधी आम लोगों से ठगी कर रहें है। इसी सूचना के आधार पर साइबर थाना के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई और छापेमारी करते हुए कुल दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में पथरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-पितौजिया गांव के सुधाकर महरा, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता-बिहारी महरा,ग्राम सिरसा के कुंदन महरा,31 वर्ष, पिता-गजनाथ महरा शामिल हैं। साईबर थाना, देवघर काण्ड सं0-22/24 में आरोपित है। वहीं अभियुक्त कुंदन महरा के पास से साईबर अपराध से संबंधित प्रतिबिंब एप्प में अपलोड किया गया दो (02) फर्जी मोबाइल नंबर बरामद किया गया है। पुलिस ने इन दोनों अपराधियों के पास से 06 मोबाइल, 08 सीम कार्ड, 03 ई सिम बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर नंबर पर अपना फर्जी मोबाईल नंबर को पंच कर ठगी करते थे। जैसे ही कोई कस्टमर अपने रिफंड के समानों के विषय में फोन करता था तो ये लोग कस्टमर केयर बनकर उसे गुमराह करके उसके साथ साइबर ठगी करते थे।



