9 दिसंबर से विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर संपूर्ण तालाबंदी, अनिश्चितकालीन हड़ताल रहेगा जारी: परिमल कुंदन
दुमका। विश्वविद्यालय में सातवें वेतनमान व एसीपी एमएसीपी की मांग लेकर सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के शिक्षकों अनिश्चितकालीन तालाबंदी हड़ताल बुधवार के दूसरे दिन भी जारी रहा। अध्यक्ष परिमल कुंदन ने बताया की विश्वविद्यालय के द्वारा हम सभी शिक्षकेत्तर कर्मियों को एसीपी एमएसीपी का भूगतान पूर्व से किया जा रहा था। सातवां वेतनमान का प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा गया है जो अभी तक लंबित है और उस सातवां वेतनमान को उच्च शिक्षा निदेशालय से अनुमोदन कराने में विश्वविद्यालय प्रशासन बिल्कुल पूरी तरह से उदासीन भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि छात्रहित में हमलोग परीक्षा विभाग को बाधित नहीं किया है लेकिन 9 दिसंबर से विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर संपूर्ण तालाबंदी होगा जो यह अनिश्चितकालीन रहेगा।



