देवघर। मधुपुर और देवीपुर प्रखंड क्षेत्र के बूढ़े में आयोजित बूढ़े मेला में मेला पूर्व मंत्री सह मधुपुर विधायक हफीजूल हसन ने रोड शो किया। इस दौरान समर्थकों पर मंत्री ने फूल छिटकर कर अभिवादन किया। मेला बीडीओ मधुपुर अजय कुमार दास, बीडीओ विजय राजेश बारला, मेला ठिकेदार सह देवीपुर प्रखंड के उपप्रमुख मिथिलेश यादव, मेला सचिव सहदेव यादव और मेला व्यवस्थापक गुल महाजन शेख, पूर्व मुखिया अशोक राजहंस आदि के द्वारा मेला का सफल संचालन कराया। जबकि मेला में शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। जिसका नेतृत्व बूढ़े थाना प्रभारी अशोक कुमार और देवीपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा, पुलिस इंस्पेक्टर कर रहे थे। जबकि दर्जनों पुलिस अवसर व सैकड़ों पुलिस बल व चौकीदार, होमगार्ड को मेला क्षेत्र में तैनात किया गया है। माता बूढ़ेश्वरी का विधिवत पूजा अर्चना और बलि पूजा किया गया। गाजे बाजे के साथ पूजा का आयोजन किया गया। चटिया के समक्ष मन्नतें मांगी। आज बुधवार को अंतिम दिन मेला का आयोजन होगा। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मुकेश यादव, प्रधान विनोद यादव, मनोज यादव, फारूक अंसारी, जगदम्बा यादव, चुनचुन यादव, अशोक यादव, पप्पू राजहंस, संतोष साह, प्रशांत कुमार, मंटू यादव, पंकज कुमार, रंजीत यादव, पप्पू यादव, रहमान अंसारी, मधु यादव, राजेश साव आदि सैकड़ों उपस्थित थे।




