दुमका। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तथा धन में खेले जा रहे अंतर जिला अंदर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच मंगलवार को स्थानीय एटीएम क्रिकेट ग्राउंड में गिरिडीह बनाम साहिबगंज के बीच खेला गया जिसमें साहिबगंज की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र आरक्षण करने का फैसला किया l गिरिडीह की पूरी टीम 37 ओवर के खेल में 33 ओवर खेल कर 155 रन बनाकर ऑल आउट हो गई गिरिडीह की ओर से सुजल ठाकुर ने शानदार 67 रन की पारी खेली l जबकि साहिबगंज की ओर से गेंदबाजी करते हुए ऋषभ रौनक मनीष और सोनू ने दो-दो प्राप्त किया l
जवाब में साहिबगंज की टीम 34.3 ओवर में 150 रन बनाकर ऑल आउट हो गई l साहिबगंज की ओर से सबसे ज्यादा रौनक ने नाबार्ड 41 रन की पारी खेली l गिरिडीह की ओर से उत्कर्ष ने 15 रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया जबकि सौरभ को दो सफलता मिली l उत्कर्ष को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए ऑल इंडिया प्राइमरी टीचर फेडरेशन के नेशनल काउंसलर श्री श्याम किशोर सिंह उर्फ गांधी ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया l आज के मैच के ऑब्जर्वर झारखंड राज क्रिकेट संघ के द्वारा नियुक्त पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी आमिर हाशमी (धनबाद) से थे l आज के मैच के दोनों अंपायर मोहम्मद अजमल हुसैन (रांची) ओमप्रकाश राय (धनबाद) जबकि स्कोरर मोहम्मद जूलकर नैन अहमद (रांची) से थे l आज के मैच में जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री भास्कर अजीत सिंह संयुक्त सचिव अमित रंगराजन एवं उमेश रावत उपाध्यक्ष संजय तिवारी कोषाध्यक्ष सुरेश मोदी, कुमार पाल एवं संघ के सदस्य आलोक सिंह एवं मोहम्मद नसीम खान के संघ के बहुत सारे सदस्य और पदाधिकारी भी उपस्थित थे l इनके अलावा बहुत सारे खेल प्रेमी वर्तमान एवं पूर्व खिलाड़ी एवं काफी संख्या में दर्शक ने इस रोमांचक मैच का आनंद लिया l उक्त आशय की जानकारी संघ के संयुक्त सचिव अमित रंगराजन ने दी l




