महेशपुर (पाकुड़ ) । झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमे 28 नवंबर 2024 को रांची में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित है। उसमे महेशपुर प्रखंड से कार्यकर्ताओं को जाने संबंधित चर्चा किया गया ।जिसमे प्रत्येक पंचायत से कार्यकर्ता रांची जायेंगे। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां एवं केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख ने विधनसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को अनेक अनेक बधाई दिया एवं शुभकामनाएं दिए । इस मौके पर प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू ,प्रखंड उपाध्यक्ष रुहूल अमीन , बुदल यादव ,जेम्स सुशील हेंब्रम,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसीफिना हेंब्रम,पप्पू अंसारी ,गाजी मंडल,अब्दुल वदूद ,नसीम अहमद ,सोशल मीडिया सदस्य इकबाल हुसैन ,नसीर शेख ,अरशद मंडल ,संतोष हेंब्रम,कालिदास सोरेन ,अनिता मुर्मू ,बिनता मरांडी ,महिला प्रखंड अध्यक्ष निर्मला मुर्मू ,साइमन मुर्मू ,अखलाकूर अंसारी ,तारीक अनवर , हनान मियां , आरजू शेख,पिंटू शेख ,दिलदार शेख समेत दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।



