गोड्डा : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में परसोती मैदान में आयोजित रितेश मेमोरियल स्कूल लीग के चौथे क्वार्टर फाइनल में मधु स्थली पब्लिक स्कूल ने संत थॉमस स्कूल को 137 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मधु स्थली पब्लिक स्कूल की टीम ने 35 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 200 रनों का स्कोर खड़ा किया। सुमित कुमार ने शानदार 104 रनों एवं अनिमेष कुमार ने 22 रनों की पारी खेली। राजवीर दुबे ने 5 विकेट एवं आयुष आनंद ने 2 विकेट प्राप्त किए। जवाब में संत थॉमस स्कूल की टीम 63 रन पर ऑल आउट हो गई। हर्षित दुबे ने सर्वाधिक 27 रन एवं राजवीर दुबे ने 8 रन की पारी खेली। सुमित कुमार ने 3 विकेट एवं अर्पित आनन्द ने 3 विकेट प्राप्त किए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुमित कुमार को मधूस्थली पब्लिक स्कूल के शिक्षक प्रत्यूष कुमार ठाकुर के द्वारा दिया गया है। अंपायर की भूमिका में राजन झा एवं सूरज कुमार तथा स्कोरर मनीष कुमार थे। इस अवसर पर क्रिकेट संघ के संयोजक संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष सनोज कुमार, मुकेश मंडल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।



