देवघर संताल एक्सप्रेस:-मंगलवार को देवघर प्रखण्ड के आन्ध्रीगादार पंचायत के ग्राम – गोखुलडिह में एसबीआई फाउंडेशन द्वारा संचालित नव भारत जागृति केंद्र देवघर के तत्वाधान में ग्राम सक्षम प्रोजेक्ट 49 किसान समूहों के बीच इलेक्ट्रिक मोटर पम्प सेट का वितरण किया गया,योजना का जानकारी NBJK के प्रोग्राम मैनेजर सहाब अंसारी के द्वारा दिया मुख्य रूप किसानो के वेल रेनोवेशन, तालाब गहरीकरण,किसान प्रशिक्षण एवं सिंचाई सुविधा । मोटर मोटर पम्प का वितरण भारतीय स्टेट बैंक देवघर रोहिणी शाखा से परिविक्षाधीन अधिकारी सहजानंद कुमार,पंचायत सचिव सुरेश कुमार दास आन्ध्रीगादर मुखिया ललन कुमार रॉय के द्वारा संयुक्त रूप से वितरण किया गया. मौके पर शाखा से परिविक्षाधीन अधिकारी सहजानंद कुमार ने ने कहा कि एसबीआई फाउंडेशन द्वारा संचालित नव भारत जागृति केंद्र देवघर द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना आर्थिक बचत किसानो बैंक से जुड़ने के लिए प्रेरित किये लगातार किसानों को सबल और आत्मनिर्भर बनाने गांव-गांव में योजना के माध्यम से किसानो के आय में वृद्धि एवं फ़सल उत्पादन में वृद्धि किसान समृद्धि हो सके 49 किसान समूहों के मात्र दो हाजर रुपये के अनुदान पर इलेक्ट्रिक मोटर पम्प का वितरण किया जिससे किसान इसका लाभ उठा पाएंगे। एसबीआई ग्राम सक्षम कार्यक्रम के तहत कुल 150 किसान समूहों के बीच मोटर पम्प का वितरण किया जाना है।जिसमे आज 49 किसान समुह के बिच मोटर पम्प वितरण किया गया। उपस्थित किसान मित्र झारखण्डी यादव , निरजन कापरी,दिलिप कुमार (रोजगार सेवक ) किसानों में विकास राऊत ,सदमुनि टुडू ,तराना टुडू ,बिनु सोरेन सुखलाल मरांडी, बैजनाथ नोनिया,ललिया देवी ,श्रीराम नोनिया,लीडर मुर्मू ,चारो सोरेन,रामसोल मरांडी कुंदन कुमार भरती,अन्य सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद थे।




