देवघर संताल एक्सप्रेस:- संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर बरमसिया स्थित संविधान निर्माता स्वर्गीय डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रतिमा के समक्ष देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष प्रमिला देवी, देवघर जिला इंटक की उपाध्यक्ष नाहिंदा सुल्तान,मीणा तुरी एवं राजू, जिला इंटक सचिव राधा पाल,अभिषेक कुमार सिंह,सुशील सिन्हा,डॉ उमेश प्रसाद सिन्हा, मदन, रोशन एवं वीरेंद्र शर्मा ने संविधान के महत्व,उसके अर्थ एवं उसके विचारों और अवधारणाओं को बचाने की शपथ ली ताकि संविधान द्वारा देश को जो अद्वितीय सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता प्रदान की गई है, लोगों को जो अधिकार दिया गया है तथा देश की शासन व्यवस्था को संचालित करने की जो शक्ति दी गई है उसकी रक्षा हो सके ताकि राष्ट्र की एकता एवं अखंडता अक्षुण रह सके।




