निशात आलम पहले तो स्टीफन तीसरे नंबर पर
1980 के बाद पाकुड़ विधानसभा में पहली बार नही दिखा कमल का निशान
संताल एक्सप्रेस संवाददाता

पाकुड़। विधानसभा चुनाव 2024 में पाकुड़ जिला सुर्खियों में रहा है। विधानसभा चुनाव 2024 में पाकुड़ जिले के दोनों विधानसभा सीट से नव निर्वाचित विधायक ने पूरे झारखंड में जीत के तीनों बड़े अंतरों मे दो स्थान प्राप्त किया है। झारखंड के 81 विधानसभा सीटों में सबसे अधिक मतों के अंतर से जीतने वाले प्रत्याशी पाकुड़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम झारखंड में पहले नंबर पर रही है। जिन्होंने अपने पति आलमगीर आलम की विरासत को संभाला हुए चुनाव में कुल 1 लाख 55 हजार 827 मत लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनडीए गठबंधन प्रत्याशी आजसू को 86 हजार 029 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया है। इन्होंने सर्वाधिक मतों से जीत का अपने ही पति का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दूसरी और पाकुड़ जिले के महेशपुर विधानसभा सीट से इंडिया गठबंधन झामुमो प्रत्याशी प्रो. स्टीफन मरांडी ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए कुल 1 लाख 14 हजार 924 मत प्राप्त किए।उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनडीए भाजपा प्रत्याशी नवनीत हेम्ब्रम को 61 हजार 175 मतों के अंतर से हराकर पूरे झारखंड के 81 विधानसभा सीटों में जीत के बड़े अंतर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अति आत्मविश्वास ,भीतरघात ने आजसू को थमायी बड़ी हार….
पाकुड़ विधानसभा सीट पर वर्ष 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में वर्ष 1980 के बाद पहली बार ईवीएम मशीन में कमल निशान नही रहा था।पाकुड़ विधानसभा सीट एनडीए गठबंधन आजसू के प्रत्याशी अजहर इस्लाम को प्रत्याशी बनाया था। भाजपा के साथ गठबंधन के तहत आजसू प्रत्याशी की जीत की राह आसान नही बना पाई। पाकुड़ में एनडीए गठबंधन आजसू प्रत्याशी की हार के कारणों पर अलग-अलग चर्चा हो रही है। स्टार प्रचारकों का चुनाव प्रचार में नही आना, समन्वय का अभाव, कमजोर अनदेखी कर प्रत्याशी के रूप में नए चेहरे को प्रत्याशी बनाया जाना,जिस वहज से भाजपा कार्यकर्ताओं में अंदरूनी अलग-अलग मत का होना तथा चुनाव प्रचार में कार्यकर्ताओं की अनदेखी किया जाना, पाकुड़ बरहरवा,जो पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। राजनीतिक का लंबा अनुभव रखने वाले आलमगीर आलम की पत्नी को महिला प्रत्याशी के रूप में चुनाव में खड़ा किया जाना भी आजसू की हार की एक मुख्य वहज बनी।
अल्पसंख्यक तथा महिला मतदाताओं का झुकाव भी कांग्रेस प्रत्याशी की ओर होना भी आजसू प्रत्याशी की हार के कारणों में शुमार होना माना जा रहा है। आजसू के साथ मुख्य घटक दल के रूप में भाजपा के ही कार्यकर्ताओ के बीच की भितरघात माना जाता है।



