जरमुंडी । फौजदारी बाबा के दरबार प्रसिद्ध.बासुकीनाथ मंदिर में मार्गशीर्ष कृष्ण दशमी तिथि पर सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा अर्चना के लिए उमड़ी। मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर सोमवार को को बासुकीनाथ मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त से ही पूजा अर्चना और जलाभिषेक की शुरुआत हुई। निर्धारित समय पर मंदिर खुलने पर भक्तों ने कतार में लगकर बारी-बारी से पूजा अर्चना किया। प्रभातकालीन पूजा होने के पश्चात श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करना प्रारंभ किया। दिनभर श्रद्धालु भक्तों की भीड़ निरंतर लगी रही। सोमवार को बासुकिनाथ मंदिर में श्रद्धालु भक्तों ने जनोव,विवाह,मुंडन संस्कार, जप अनुष्ठान, रूद्राभिषेक, गठबंधन,ध्वजारोहण,श्रृंगार पूजन आदि विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न करवाए। सोमवारी को लेकर संध्या 4 बजे तक श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया।विश्राम पूजा होने पर मंदिर के कपाट बंद हो गए।इसक्रम में श्रद्धालुओं की पूजा करीब एक घंटे रोक दी गई। भोलेनाथ के विश्राम के बाद करीब 6:00 बजे बासुकीनाथ मंदिर फिर खोला गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने फिर से पूजा अर्चना करना शुरू किया, जो श्रृंगार पूजा तक जारी रहा। भोलेनाथ के रात्रिकालीन श्रृंगार पूजा तक करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने स्पर्श पूजा संपन्न किया। मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर पश्चिम बंगाल, बिहार और पूर्वोत्तर राज्य के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु बासुकीनाथ पहुंचे थे।




