देवघर संताल एक्सप्रेस:- डॉ युगल किशोर चौधरी, सिविल सर्जन, देवघर के निर्देशानुसार जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी,डॉ मनोज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आई० एम०ए० हॉल,पुराना सदर अस्पताल, देवघर में एन०सी०डी० कार्यक्रम अंतर्गत एन०सी०डी० रिव्यु मीटिंग एवं ई-संजीवनी का शुभारम्भ किया गया.उक्त कार्यक्रम के पहले दिन में मधुपुर,पालाजोरी,करों, सारठ एवं देवीपुर के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों का रिव्यु करते हुए एन० सी०डी० पोर्टल से संबधित जानकारी दी गई .वहीं मौके पर उपस्थित डॉ मनोज कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. साथ ही डॉ मनीष शेखर के द्वारा गैर संचारी रोग , ई-संजीवनी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों के आयुष्मान आरोग्य मंदिर के कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी डी गई तथा शिवशंकर के द्वारा टेली कंसल्टेशन ई-संजीवनी पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया एवं नए सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों का टेली कंसल्टेशन के लिए एप पंजीकरण किया गया एवं पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों का एप अपडेट किया गया.और एन०सी०डी० पोर्टल के बारे रवि चन्द्रा मुर्मू (डी०पी०ए०) एवं अभिषेक कुमार लाल (डी०ई०ओ०) के द्वारा विस्तृत रूप से मरीजों को एनरोल करने के लिए बताते हुए एप पंजीकरण कराया गया।उक्त कार्यक्रम में एम्स के डॉ सुनील,रवि कुमार सिन्हा (एफo एलo सीo), अभिमन्यु कुमार दांगी एवं अन्य उपस्थित थे ।




