देवघर। मधुपुर शहरी क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था लचर होने के कारण कई स्थानों पर कूड़ा कचरा का अंबार लग गया है। कूड़ा कचरा का उठाव नहीं होने के कारण लोग घर के आसपास में कचरा फेंक रहे हैं। शहरी क्षेत्र में साफ- सफाई को बरकरार रखने में नगर परिषद लगातार विफल हो रहा है। रामजस रोड, नवी बक्स रोड, भेड़वा रोड, पंच मंदिर रोड, कुंडू बंगला रोड, गांधी चौक, सीताराम डालमिया रोड, चांदमारी, खलासी मोहल्ला, कुम्हार टोली, बावनबीघा, बेलपाड़ा आदि जगहों पर गंदगी पसरी है। कूड़े-कचरे का उठाव नहीं होने के कारण इलाके में रह रहे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।




