पाकुड़ । पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस एवं झामुमो गठबंधन के प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कर राज्य व देश में बहुचर्चित महिला नेता कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में कार्यकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात की एवं उन्हें पुष्प कुछ देकर जीत की बधाई दी। मालूम हो कि निसात आलम पूर्व मंत्री एवं विधायक आलमगीर आलम की धर्मपत्नी है ।इन्होंने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में न केवल जीत दर्ज की बल्कि प्रचंड बहुमत से भारत की इतिहास रच दी। जीत भी इतना कि अगर पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में सारे पार्टी एक हो जाए तो भी वह पीछे छूट जाए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निसात आलम को उनके प्रचंड जीत की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी। निसात आलम ने कहा है कि यह जीत पार्टी के कार्यकर्ताओं और पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की जनता को समर्पित है। जनता ने जिस मुकाम पर हमे बैठाया है वह कभी उन्हें निराश नहीं होने देगी। उन्होंने कहा सरकार द्वारा जनहित के सारे कार्यों को मैं समाज सेवा की भावना से करती रहूंगी।



