हिरणपुर (पाकुड़ ) । आसन्न विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के पश्चात निवर्तमान सीएम हेमंत सोरेन को पाकुड़ जिला संगठन प्रभारी अजीजुल इस्लाम ने बधाई दिया । वही बधाई देने वालों का तांता भी लगा रहा । समर्थक, परिचित व पार्टी के कई पदाधिकारी हेमन्त सोरेन को बधाई देने उनके रांची स्थित आवास पहुंच रहे है।वहीं इंडिया गठबंधन की प्रचंड जीत के लिए सीएम को बधाई भी दी है। सीएम ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की कठिन परिश्रम का परिणाम है कि राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है।वहीं जिले में प्राथमिकता के आधार पर आगामी विकास कार्यो की भी जानकारी संगठन प्रभारी ने सीएम को दी। सीएम ने उन्हें भरोसा दिया कि सरकार का गठन होते ही जनकल्याण कारी योजनाओं को लोगों के बीच पहुंचाना उनकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी। गौरतलब हो कि जिले के तीन विधानसभा लिट्टीपाड़ा, महेशपुर व पाकुड़ पर इंडिया गठबंधन ने जीत दर्ज की है।



