संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। पाकुड़ विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस के निसात आलम के भारी जीत को विपक्ष पचा नहीं पा रहे हैं और बिना कोई जोड़ घटाव सोचे समझे के एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं। मैं यहां नाम किसी का नहीं लूंगा। बाजार में भी चर्चा का माहौल गर्म है । कहते हैं कि सब मिलकर वोट डालते तो नतीजा कुछ और होता। एक दूसरे को गद्दार, एहसान फ्रोमस , साथ नहीं दिया, विश्वास धातक, न जाने क्या-क्या चर्चाएं बाजार में चल रही है। लेकिन सब मिलकर भी कांग्रेस का कुछ नहीं बिगाड़ पाते । यह समझने के लिए कोई तैयार नहीं है? क्योंकि किन्हीं ने आंकड़ों का आकलन ही नहीं किया। बेवजह एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। जनता को भी इस बात को समझना चाहिए इस बार पाकुड़ में 75 से 76% मतदान हुए हैं।जो कम नहीं है। और तो और सब मिलकर भी एक हो जाते तो भी कांग्रेस और झामुमो के गठबंधन को हरा नहीं पाते।
*क्या है गणित पाकुड़ विधानसभा चुनाव का*
पाकुड़ से 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे
अजहर इस्लाम(आजसू)मिले 68919 मत
सपा अकीलअख्तर(स पार्टी ) 46417मत
अनंत तुरी (निर्दलीय) को मिले 605 मत।
मो.अशरफअली(आ वि पार्टी ) 438 मत ।
मोहम्मद हनीफ(निर्दलीय) 3162 मत ।
अशराफुल शेख,(निर्दलीय) 2738 मत।
शंभू नंदन कुमार(शिव सेना) 709 मत।
दीबेन्दु कुमार मंडल(लोoअoपा ) 334 मत
प्रदीप कुमार रजक(निर्दलीय) 1436 मत।
हंजेला शेख(सोo डेoपा ऑ इं) 1554 मत
मुकेश कुमार शुक्ला(निर्दलीय पार्टी) 6166 मत
हाजी तनवीरआलमअंo(एo पार्टी)1332
संजय कालिंदी,(सो यूo से इंo पार्टी)318
उमर अंसारी(न प्रगति मोर्चा)533 मत।
शेख़ सैफ़ुद्दीन(कo पाऑ इंo मा) 3612
नोटा नाo पसंदीदा को मिले 2087 मत ।
सभी को मिलाकर मत मिले : 140455
कांग्रेस झामुमो गठबंधन को मिले: 154022
तब भी मतदान के अंतर रहे 13563
कुल मतदान पड़े 294477 पड़े हैं। इससे स्पष्ट है कि यदि सभी पार्टियों भी आपस में एक हो जाए तब भी कांग्रेस झामुमो गठबंधन सब पर अकेले भारी है।
कांग्रेस निसात आलम जो जीत हासिल की है इसको हल्के में लेना सभी पार्टियों के लिए बड़ी भूल होगी।
क्योंकि इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की जितने उम्मीदवार चुनाव में खड़े थे, सभी के मत अगर मिला भी दिए जाएं तब भी कांग्रेस के 13563 वोट अधिक मिले हैं। अर्थात कोई भी हाल में आप जीत नहीं पाते। इतने वोट से तो लोग जीत हार करते हैं और यहां सभी पार्टियों को मिलने के बावजूद भी कांग्रेस की बराबर वोट नहीं हो रही है। अतः किसी को दोषारोपण करने की जरूरत ही नहीं है। बल्कि इस ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए बहुत ही दिमाग और प्रेरणा की जरूरत है ।अन्यथा इस विधानसभा से चुनाव जीतना यदि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन रहा तो एक बड़ी चुनौती होगी।



