गोड्डा : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम पवन कुमार के न्यायालय ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने के आरोपित बोआरीजोर थाना क्षेत्र के जिरली निवासी संदीप ठाकुर को दोषी पाकर पांच वर्ष सश्रम कारावास एवं दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अदालत ने सजा के बाद जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर तीन माह अतिरिक्त कारावास से दंडित किया है। बोआरीजोर थाना में दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा था कि वह 17अगस्त 2023 की शाम बहियार शौच के लिए गई थी कि संदीप ठाकुर ने जबरदस्ती उसको दुष्कर्म करने की नियत से मुंह दबाकर जंगल की ओर ले जाने लगा ।इस दौरान हल्ला करने पर उसके पिताजी दौड़े तब आरोपित वहां से भाग गया। विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय के समक्ष दस गवाहों का परीक्षण कराया गया। पक्षकारों के बयान व उभय पक्षों की दलील सुनने के उपरांत न्यायालय ने आरोपित को 5 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी।



