जितेन्द्र दास
संताल एक्सप्रेस
पाकुड़। ऐसे तो पूर्व विदित था कि पाकुड़ सीट कांग्रेस को जाएगी। जब सपा खड़ी हुई तो भाजपा को उम्मीद की किरण दिखाई देने लगी और किसने कितना काम किया है यह तो फिर जग जाहिर है। ताजा घटना बरहरवा में देखने को मिला है। यह किस प्रकार से और कितना तरीके से काम किया गया है। कि मामला हॉस्पिटल के बेड तक पहुंच गया। चेहरे लहू लुहान हुए। इस खींचतान में कौन-कौन लोग शामिल हैं भाजपा खेमे और प्रत्याशी इसकी समीक्षा में जुट गए हैं । कुछ लोगों ने अपनी नाम न जाहिर होने देने की शर्त पर बताया कि भारतीय जनता पार्टी के लोग बहुत ही चतुर और चालाक हैं । इसे समझना बहुत ही मुश्किल काम है। किंतु यहां की जनता सब समझती है। वर्तमान में जो वोट मिले हैं वह किसी के कहने पर नहीं मिले वह तो लोग देते ही हैं। आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है जिसका नतीजा हुआ की मतदाताओं की संख्या में प्रगति हुई है। स्थानीय जनता की माने तो उन्हें अब भाजपा पर भरोसा नहीं रहा। इसका सबसे अहम कारण था महंगाई। जनता की मानना है कि आज हमारा बिजली बिल 200 यूनिट माफ है। महिला सम्मान योजना का राशि प्राप्त हो रही है। अन्य अन्य लाभ भी मिल रहे हैं। जो पहले कभी नहीं हुआ। लोगों को शंका थी कि कहीं भाजपा आई तो पुनः बिजली बिल प्रारंभ हो जाएगा। कहीं ना कहीं दुविधा का मामला बन रहा था। सो लोगों ने अपना फैसला सुना दिया है। लिट्टीपाड़ा क्षेत्र से एक नए चेहरे को खड़ा किया गया । रही बात लिट्टीपाड़ा की तो वहां से भी फिर जनता ने नकार दिया। अब ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है। समझदार को इशारा काफी है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को उच्च स्तरीय बैठक बुलाना चाहिए और इसकी सही समीक्षा होनी चाहिए।



