देवेन्द्र कुंवर की जीत पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी बधाई
दुमका। जरमुंडी विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत पर पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर के घर पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया| मुन्ना दुकानिया,अरविंद दर्वे, अरविंद कुमार,फंटूश चौधरी, नरेश यादव, गुलशन कुमार, तपन दत्ता,अजय महतो,अष्टम नंदी,सचिन कुमार, विनोद साह ने बताया कि इलेक्शन को लेकर अपने बिजनेस को छोड़ कर काफी पसीना बहाया, जिनका मेहनत आज रंग लाया | जानकारी के अनुसार नवनिर्वाचित विधायक देवेंद्र कुंवर के घर पर कार्यकर्ता काफी जोश में दिखे और अपने जीते हुए विधायक के साथ जश्न मनाने लगे | जीत के जश्न को लेकर कार्यकर्ता ने एक दूसरे के गालों में गुलाल अबीर लगाकर, देवेंद्र कुंवर जिंदाबाद के नारे लगाए साथ ही साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी| नवनिर्वाचित विधायक देवेंद्र कुंवर ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारी जीत नहीं है | यह जीत आप सबों की है | जरमुंडी के सभी जनता की जीत है | जरमुंडी की जनता ने दिन रात एक कर जी तोड़ मेहनत किया है जिसका परिणाम आज हमारे बीच है | हम जरमुंडी के समस्त जनता को जीत की बधाई देते हैं साथ ही साथ जरमुंडी की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हैं | देवेन्द्र कुंवर की जीत का जश्न मनाने नोनीहाट स्थित उनके आवास पर अनेकों समर्थक उपस्थित रहे |




