ठाकुरगंगटी संवाददाता : महागामा विधानसभा के मतदान के बाद अब समर्थक और ग्रामीण के साथ-साथ महागठबंधन और भाजपा के कार्यकर्ता सहित अन्य ग्रामीण, किसान, मजदूर भी जीत हार की समीक्षा करने में लग गए। गुरुवार को महागामा प्रखंड क्षेत्र के ठाकुरगंगटी के चाय दुकान पर संध्या के समय लगातार यह चर्चा होती रही। जो भी कार्यकर्ता, समर्थक, ग्रामीण, किसान, मजदूर या हाट बाजार करने वाले खरीद, बिक्री करने वाले, सब्जी की खरीदारी करने वाले लोग आते रहे वे लोग एक झलक इस नामी गिरामी चाय दुकानदार वाले संजय शाह की तरफ जरूर झांक लिए। और जैसे ही झांक रहे थे वैसे ही कोई न कोई व्यक्ति उन्हें बुला लेते थे। और बुलाकर सिर्फ यही कहते थे कि क्या स्थिति है। मतदान की कहां क्या प्रतिशत रहा। किसकी जीत किसकी हार होगी। क्या अंदाजा लगाया जा सकता है। सभी लोग बारीकी से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के सभी गांव की मतदान प्रतिशत की चर्चा कर रहे थे। जाति आधारित मतदान, पार्टी आधारित मतदान के अलावे मईया सम्मान योजना, बिजली बिल माफी, कृषि ऋण माफी के साथ-साथ किए गए विकास कार्यों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की जा रही थी। कि किस प्रकार से मतदान किसके पक्ष में किधर गया होगा। लेकिन लोग यह जरूर निचोड़ निकाल लेते थे कि खासकर मईया सम्मान योजना के चलते अधिकांश महिलाओं का मतदान महागठबंधन प्रत्याशी मंत्री विधायक दीपिका पांडे सिंह के पक्ष में जरूर गया है। क्योंकि महिलाओं को पूछे जाने पर वह यह बात बोलना नहीं चूकती थी कि सीधे तौर पर महिलाओं को अपनी निजी खर्च और बच्चों की पढ़ाई लिखाई में सहयोग करने के लिए प्रतिमाह ₹1000 की राशि लगातार पिछले चार महीने से बैंक खाते में भेजी जा रही है। इस राशि से उन्हें बहुत अधिक सहयोग मिल रहा है।यह भी बता रही थी की महागठबंधन की सरकार बनेगी और महागठबंधन दल की विधायक पुनः दीपिका पांडे सिंह बनेगी तो निश्चित रूप से प्रतिमाह मईया सम्मान योजना के तहत सभी महिलाओं को₹2500 की राशि मिल सकेगी। वहीं कई लोगों ने यह कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कई वर्षों से किसान सम्मान योजना के तहत बैंक खाते में किसानों को राशि भेजी जा रही है। इसके अलावे राशन कार्ड के तहत खाद्यान्न मिल रहा है। साथ ही साथ केंद्र सरकार द्वारा भी कई प्रकार की हम जन उपयोगी और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतर गया है। लेकिन मईया सम्मान योजना की काट बीजेपी समर्थक नहीं निकल पा रहे थे। इस अवसर पर भोला प्रसाद यादव, रंजन कुमार ठाकुर, करमू प्रसाद यादव, ठाकुर राजेश, अश्वनी झा, दुकानदार संजय साह, अरुण कुमार पंडित, ज्योतिष मंडल, बुलाकी रविदास सहित दर्जनो ग्रामीण, किसान, मजदूर आदि शामिल थे।



