मंड़रो,साहिबगंज । प्रखंड के बसहा पंचायत अन्तर्गत के लीलातरी मैदान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंच कर बोरियो विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लोबिन हेंब्रम के पक्ष में वोट देने की अपील किया।इस दौरान बाबुलाल मरांडी ने सभा को संबोधित करते हुए,कहा कि राज्य में रोटी माटी और बेटी की रक्षा हेमंत सोरेन नहीं कर सकते हैं।हेमंत सोरेन की सरकार सिर्फ दिखावे के लिए है,और लोगों को लुभाने का कार्य कर रही है।कहा कि झामुमो आदिवासियों का आरक्षण छीन कर अपना वोट बैंक बना रही है।वहीं बाबूलाल मरांडी हेमंत सरकार पर जमकर बरसे।बोले कि बोरियो विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी जुझारू है, इन्हे जीतने से पीएम नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत होगा।राज्य में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी।पांच वर्ष मे झामुमो,कांग्रेस,राजद की सरकार ने झारखंड को लूटा, ठगा,प्रदेश में दंगा,चोरी,हत्या, दुष्कर्म की घटनाएं आम हो गयी है।कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है।राज्य में अमन चैन की के लिये भाजपा की सरकार बनाने की जरूरत है। मौके पर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष अजय भगत उर्फ लड्डू भगत,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अनील मूर्मू ,जितेन्द्र पंडित,प्रमोद भगत,जय कुमार भगत,राजेन्द्र मुर्मू,शंकर मंडल,सुनील सोरेन, जिला महामंत्री रामानंद चौरसिया,प्रेम सोरेन सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।




