देश के संसाधनों को लुटाकर घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है हेमंत सरकार
बोले: संथाल परगना के आदिवासियों, उनकी बहन बेटियों की इज्जत व उनकी जमीन की रक्षा करने में हेमंत सरकार विफल
जनप्रतिनिधि बसंत सोरेन दुमका क्षेत्र में उपलब्ध नहीं रहते हैं, वे लूट खसोट में लगे रहते हैं
दुमका ब्यूरो

दुमका। प्रथम चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है और द्वितीय चरण का चुनाव दुमका विधानसभा सहित संथाल परगना क्षेत्र के अलावे कई और अन्य जगहों पर होना है। प्रथम चरण का चुनाव का रुझान भाजपा एनडीए पार्टी के पक्ष में आया है। संथाल परगना में वही स्थिति देखने को मिल रही है। इसका मूल कारण यहां के जनता का अपार उत्साह कार्यक्रम स्थलों में देखने को मुझे मिला। परिवर्तन चाह रही है। जनता मूलभूत बातों को लेकर जनता को लेकर काम करें उक्त बातें रविवार को एक निजी होटल में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। अर्जुन मुंडा ने कहा कि हेमंत सरकार ने पांच वर्षों में नागरिकों को उलझा कर संसाधनों को लूटा। लोगों को कहीं भी न्याय नहीं मिल रहा। सरकारी कार्यालयों में बिना घूस लिए काम नहीं होता,ट्रांसफर पोस्टिंग उद्योग बन चुका है। सभी योजनाओं में कमिशन खोरी जारी है। उन्होंने कहा कि घुसपैठ संथाल परगना के लिए बड़ा खतरा बन गया है। आदिवासी बहन बेटियों की आड़ में उनकी जमीन लूटी जा रही है और वोट बैंक के लिए हेमंत सोरेन सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है।संथाल परगना के आदिवासियों व उनकी जमीन की रक्षा करने में सरकार विफल हो गई। आदिवासी बहन बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ हो रहा है लेकिन हेमंत सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। आदिवासियों के परम्परागत व संवैधानिक अधिकार पर प्रहार किया जा रहा है। आदिवासी समाज बेबस व लाचार हो गया है वो इस सरकार से मुक्ति चाहता हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस,झारखंड मुक्ति मोर्चा व राजद की सरकार राज्य में घुसपैठियों को संरक्षण देकर देश के संसाधनों को विदेशियों में लूटा रही है। राज्य में चारों तरफ़ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। आम नागरिकों को घर बनाने के लिए बालू नहीं मिल रहा वहीं सरकार के संरक्षण में कोयला, बालू, गिट्टी समेत खनिज सम्पदाओं की तस्करी की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने संकल्प पत्र के अनुसार लोगों को न्याय दिलाने का काम करेंगी। लोगों की आम आवश्यकताओं को उनके घर तक पहुंचाने का काम करेंगी। गांव, पंचायतों को व्यवस्थित कर सशक्त बनाया जाएगा। कुव्यवस्था से नाराज लोग इंडिया गठबंधन की भ्रष्ट सरकार को बदलकर भाजपा की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस झारखंड अलग राज्य का निर्माण नहीं चाहती थी,उनकी मर्जी के खिलाफ राज्य का निर्माण हुआ इसलिए कांग्रेस लूट खसोट में लगी है। इसी कारण भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं के घरों से नोटों के पहाड़ बरामद हो रहें हैं। इंडिया गठबंधन के सभी नेता भ्रष्टाचार में लिप्त है इसी कारण सीएम से लेकर मंत्री तक जेल जा रहे हैं। उन्होंने राज्य में प्राक्कलन घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि लोग परेशान हैं लेकिन जनप्रतिनिधि मालामाल हो रहे हैं। राज्य की जनता पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी एनडीए को समर्थन देंगी। अर्जुन मुंडा ने दुमका विधायक बसंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां के जनप्रतिनिधि उपलब्ध नहीं रहते वे लूट खसोट में लगे रहते हैं। यहां के लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होने से वे कष्टमय जिंदगी जी रहे हैं। कहा कि इंडी गठबंधन भारत को खोखला करने में लगा है। भाजपा की सरकार बनने पर घुसपैठ की बड़ी समस्या का स्थायी समाधान निकालेंगे। अंत में उन्होंने एक बार फिर झारखंड में एनडीए सरकार बनने का दावा किया। प्रेस वार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा, पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप सिन्हा, मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल, गुंजन मरांडी, अमिता रक्षित, संथाल परगना प्रभारी सत्येंद्र सिंह एवं पवन केसरी शामिल रहे।



