दुमका। सिंहभूम सांसद जोबा मांझी रविवार को रामगढ़ प्रखंड के कांजवे में एवं भालसुमर पंचायत के कई गांव में जनसंपर्क कर लोगों से जामा विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी लुईस मरांडी के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया। रामगढ़ बाजार में जोबा मांझी ने जनसंपर्क करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड राज्य में काफी विकास का कार्य हुआ है। इसलिए विकास के लिए एक बार फिर से लोग लुईस मरांडी को वोट देकर हेमंत सोरेन को मजबूत करें। वह पिछले कई चुनाव के दौरान रामगढ़ जनसंपर्क करने आती है। बीते पांच सालों में हेमंत सोरेन ने जो काम किया है वह किसी भी सरकार ने नहीं किया है। उन्होंने झामुमो कार्यकर्ताओं से अपील की लुईस मरांडी को भारी मतों से जीताने के लिए जी तोड़ मेहनत कर भेजें इन्हें विधानसभा। इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिवलाल मरांडी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।




