बोले: विकास एवं आदिवासियों की रक्षा के नाम पर जनता से भाजपा को वोट देने की अपील

शिकारीपाड़ा। विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी परितोष सोरेन के पक्ष में शुक्रवार को भाजपा स्टार प्रचारक सह पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने शिकारीपाड़ा के घाट हरिपुर में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने लोगों से विकास एवं आदिवासियों की रक्षा के नाम पर भाजपा को वोट देने की अपील की। अपने संबोधन में चम्पाई सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस ने आदिवासी समाज को ठगने छलने का काम किया है। आदिवासी को टुकड़ा टुकड़ा कर दिया फिर भी कोई बोलने वाला नहीं ना जेएमएम ना कांग्रेस और ना राजद कोई बोलने वाला नहीं है।फिर भी हम लोग जेएमएम, कांग्रेस करते रहते हैं,आदिवासी समाज को किया हो गया है। यहां से जेएमएम के सरकार को उखाड़ कर फेंकना है और जो आदिवासी का जमीन कब्जा किया है उसे वापस करना है इसके लिए भाजपा प्रत्याशी परितोष सोरेन को भारी मतों से विजय बनाए। पूर्वी मंडल अध्यक्ष शुभाशीष चटर्जी, काठीकुंड मंडल अध्यक्ष संतोष सोरेन,सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।



