यह चुनाव झारखंड की अस्मिता बचाने की है : चंपाई
यह लड़ाई आलीशान महल और खपरैल की बीच की है; मैं गरीब का बेटा: सुरेश मुर्मू
जामा: जामा प्रखंड स्थित बेलकुपी हेलीकॉप्टर मैदान में शुक्रवार को भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य में साढ़े 4 साल सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। सरकार में रहकर हमने बहुत बार बताया लेकिन किसी ने मेरी बातों को नहीं सुना। सिदो-कान्हू की पावन धरती में आदिवासियों की आबादी घटी है, इसकी अस्मिता बचाना है। इंडी गठबंधन घुसपैठी पर कोई बोलने को तैयार नहीं हैं। कांग्रेस के प्रभारी बोल दिए कि अंग्रेज नहीं समाप्त कर सका तो। झारखंड में घुसपैठियों बढ़ता गया। बहू बेटी पर अत्याचार लगातार हुआ। आदिवासियों की जमीन घुसपैठी छीन लिया है। यह खेल चल रहा है। इडी गठबंधन सरकार आते ही जमीन में कब्रिस्तान बन गया। सरकार में सिर्फ भष्ट्राचार हुआ, 5 महीना काम किया, वही 4 साल भारी पर पड़ गया। 5 माह से पेंशन को रूटीन बना दिया। सहायक शिक्षक के रूप में 26 हजार का बहाली होना था लेकिन हम हटते ही बंद कर दिया। सड़क पर बेरोजगार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मईया सम्मान योजना मेरा ही लाया हुआ है। हमारे हटते ही आधा लोगों को दिया, आधा को नहीं दिया। सरकार बनते ही 25 सौ रूपया वृद्धा पेंशन, विधवा, दिव्यांग लोगों को एवं 2100 गोगो दीदी को दिया जायेगा। उत्पाद विभाग पुलिस बहाली में दर्जनों युवको की मौत हो गई। लेकिन सरकार की आंखें बंद रही। आदिवासी-मूलवासी को बचाना है, झारखंड के खनिज संपदा भरा है। लूट-खसोट से बचना है, तो भाजपा की सरकार लानी होगी। हेमंत सोरेन साढ़े चार साल में छाती ठोकर बता सके की कोई बड़ा काम किया हो । लेकिन हम 5 माह में आईना के तरह साफ कर दिये की काम कैसे होता है। भाजपा ही घुसपैठ का विरोध कर सकती है। सरकार बनते ही सब घुसपैठ को चुन चुन कर निकाल देंगे। हमने झारखंड आंदोलन किया था, इसी लिए हमें आदिवासी मूलवासी बेटी बहु की चिंता हैं। भोगनदिह तक रामेश्वर मुर्मू का हत्या कर दिया, न्याय नहीं मिला, भाजपा पर विशवास जताये, कभी भी कांग्रेस झारखंड के भला नहीं किया हैं। झामुमो पार्टी आदिवासी मूलवासी की रक्षा की बात करते थे परंतु अब झामुमो बदल गया है। हमनें संघर्ष किया तो हमारे साथ लाखों लोग जुड़ते चला गया।

मंच पर भावुक होकर रो पड़े सुरेश मुर्मू, गमगीन हुआ मंच कार्यकर्ताओं के आंखें हुए नम
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू ने कहा कि मैं विनती करने आया हूं। दो बार आपलोगों ने मेरा साथ दिया, लेकिन कुछ वोटों से पिछड़ गया। भाजपा प्रत्याशी श्री मुर्मू ने झामुमो प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी का नाम लेते हुए कहा कि लुईस मरांडी यहां इस लिए आयी है उनके पास पैसा है, मेरे पास खपरैल मकान है, उनके पेट्रोल पंप, खदान और आलीशान मकान है। लेकिन मेरे पास पैसा नहीं है लेकिन एक बात आपको बता दूं कि मैं गरीब हूँ, लेकिन कमजोर कतई नहीं हूँ आप सब कार्यकर्ता मेरे साथ हैं तो यहीं हमारी पूंजी हैं। अंत में भावुक चेहरे से झोली फैला कर रोते हुए निवेदन किया कि तीसरी बार आपके सामने भाजपा प्रत्याशी के रूप में खड़ा हूँ। इस बार आप जीताकर विधानसभा भेजे, हम आपलोगों के बीच रह कर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने के लिए प्रतिबद्ध रहूँगा।
कार्यक्रम के उपरांत गुड्डू दर्वे, चंद्रदेव समेत दर्जनों लोगों ने झामुमो छोड़ भाजपा का दामन थामा।
इस मौके पर कलस्टर प्रभारी सांसद विवेक ठाकुर, बंगाल विधायक कमलाकांत हांसदा, जिलाध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद, राजू पुजहर, इंद्रकांत यादव, मुन्ना यादव, नयन, रामचंद्र खिरहर, दुर्योधन राय, आनंदी राउत, राजू दर्वे, विनय यादव, दिलीप, सुनील, रामयश, प्रदीप, जगदीश, पगान हांसदा आदि मौजूद थे।



