देवघर संताल एक्सप्रेस :- झारखंड में विधानसभा चुनाव का अंतिम व दूसरा चरण 20 नवंबर को होना है। इंडिया गठबंधन के चुनावी जनसभा का आयोजन शुक्रवार को रिखिया स्थित के सोनवा मैदान में किया गया।
इस बीच झामुमो के स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन हवाई मार्ग से पहुंची। सोरेन का हेलीकॉप्टर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।
उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने 5 साल में जो किया हुआ है। सबके सामने और इस चुनाव में वह यहां अपने दिए काम के बदले वोट मांगने नहीं आए हैं बल्कि अगले 5 साल वह क्या करेंगे , उसे बात कर वोट मांगने आए हैं। उनकी सरकार जुमलेबाजी की सरकार नहीं है। गठबंधन की सरकार जो कहती है वह करती है। उन्होंने कहा कि इन 5 वर्षों में हेमंत सोरेन सरकार ने जो काम किया चाहे बिजली बिल माफ, किसान कर्ज माफी, मंईयां सम्मान योजना युवाओं को रोजगार, गरीब व आदिवासी परिवार की सरकार है। कल्पना ने एक ही नारा हेमंत दोबारा का नारा लगाया। उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी सुरेश पासवान को जिताने की बात कही ।

तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना
राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा के आड़े हाथों में लिया और आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने पिछले 5 वर्षों में हमारे वर्तमान सरकार को अस्थिर करने के लिए हर संभव प्रयास किया। उन्होंने भाजपा को ‘बड़का झूठा पार्टी ‘करार देते हुए कहा भाजपा लोगों को धोखा देने के लिए झूठे वादे करती है यहां लोगों के लिए कुछ नहीं करती झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पिछले 5 वर्षों से तेजी से प्रगति कर रहा उन्होंने स्वयं के 5 साल तक भाजपा ने परेशान किया उन्हें एक स्थिर सरकार को गिराने की कोशिश की जो गरीबों ,आदिवासियों, दलित और पिछड़ों के लिए काम कर रही है। लेकिन वह असफल रहे क्योंकि हम यहां एकजुट थे। झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार लोगों के विकास के लिए काम कर रही है।



