देवघर संताल एक्सप्रेस:-मोहनपुर थाना क्षेत्र के तिलैया मंजियाना गांव में शुक्रवार को थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार के नेतृत्व में अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया।पुलिस को सूचना मिल रही कि गांव बड़े पैमाने पर अवैध में महुआ शराब निर्माण कर आसपास के गांव में बेचा जा रहा है। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने कई अवैध महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त करते हुए करीब एक कुंटल जावा में महुआ शराब बनाने वाले उपकरण तैयार दर्जनों लीटर महुआ शराब को नष्ट कर दिया। पुलिस इस करवाई से अवैध महुआ शराब कारोबारी में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष व भयमुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी रहेगा।




