देवघर संताल एक्सप्रेस:-लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का देवघर एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष मणि शंकर द्वारा भव्य स्वागत किया गया। आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मणि शंकर द्वारा बाबा बैद्यनाथ द्वादश ज्योतिर्लिंग की पूजा अर्चना राहुल गांधी के उज्जवल भविष्य एवं स्वास्थ्य की कामना हेतु किया गया एवं बाबा बैद्यनाथ पर अर्पित पुष्प माला मणि शंकर ने राहुल गांधी को भेंट किया। देवघर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करने वालों में झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर,झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो एवं अन्य कांग्रेस जन शामिल थे। मणि शंकर ने बताया कि राहुल गांधी ने भगवान बिरसा मुंडा के जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई मौजूद सभी लोगों को दी।




