देवघर संताल एक्सप्रेस:-धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज उपायुक्त ने नगर निगम कार्यालय स्तिथ भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यर्पण कर नमन किया। इसके अलावा उपायुक्त ने शौर्य और पराक्रम के परिचायक वीर क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जयंती वर्ष के साथ झारखंड राज्य के स्थापना दिवस पर सभी को अनेकानेक शुभकामनाएं दी। जनजातीय समाज के संघर्ष और बलिदान से सिंचित इस धरती ने देश को हमेशा गौरवान्वित किया है।इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप नगर आयुक्त सागरी बराल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल भारती,जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, सहायक नगर आयुक्त, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, सिटी मैनेजर सतीश दास एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।




