संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। झारखंड विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण में पाकुड़ जिला का चुनाव 20 नवंबर को होने हैं। शेष चार दिन बचे हैं। प्रचार का शोर अब कुछ घंटे का मेहमान है। किंतु चुनाव में प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकते झोंक दी है। बड़े-बड़े नेताओं का आना-जाना लगा है। इस कड़ी में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पाकुड़ जिला में आगमन हुआ और वे पाकुड़ में एनडीए के आजसू प्रत्याशी अजहर इस्लाम के पक्ष में जमकर बोले। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान नगर के सिद्धू कन्हू पार्क से रोड शो नगर का भ्रमण करते हुए कई ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया। उनके रोड शो के देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से चुस्त दुरुस्त व्यवस्था की गई थी। रोड शो में भाजपा एवं आजसू के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। जनता जनार्दन ने प्रत्याशी अजहर इस्लाम के पक्ष में नारे लगाए। मामा जिंदाबाद के नारे लगाए। रोड शो के दौरान भारी भीड़ होने से पुलिस को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्हें एक झलक पाने के लिए स्थानीय जनता से लेकर दूर दराज के गांव के लोग काफी संख्या में पाकुड़ पहुंचे थे। भाजपा एवं आरजू के कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया गया। जनता की ओर से पुष्प वर्षा की गई। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि संपूर्ण झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठी झारखंड को चारागाह बनाकर रखा है। उन्होंने कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है जहां विदेशी घुसपैठ अपना हक जमा कर बैठ जाए और यहां के लोगों के जर जमीन रोटी बेटी पर कब्जा करें। यहां के लोगों के बिजनेस पर कब्जा करें। विदेशी घुसपैठियों को झारखंड से खदेड़ना होगा। उन्होंने स्पष्ट कहा की वर्ष 2019 में झारखंड में झामुमो सरकार यहां की अस्मिता जल जंगल जमीन और खनिज संपदा को लूटने का काम किया है। अब उनके जाने का समय आ गया है। झारखंड में बहुमत से एनडीए गठबंधन की सरकार बन रही है ।परिवर्तन का लहर चल रहा है। बस आपकी आशीर्वाद की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह बताने की जरूरत नहीं कि यहां की मंत्री का क्या हाल समाचार है। इसलिए जनता सब समझती है और वे 20 तारीख को पाकुड़ से एनडीए के प्रत्याशी अजहर इस्लाम को केला छाप में बटन दबाकर उन्हें विजयि बनाएंगे । वही लिट्टीपाड़ा में बाबूधन मुर्मू के पक्ष में कमल पर बटन दबाएंगे। महेशपुर विधानसभा में भी कमल की स्थिति बहुत मजबूत है।



