रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ठाकुर गंगटी में चुनावी सभा को संबोधित किया

ठाकुर गंगटी (गोड्डा) : ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के रूंजी पंचायत अंतर्गत परसबन्नी मैदान पर शुक्रवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महागामा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा की अशोक कुमार भगत को आप अच्छी तरह से जानते हैं। तीन बार आप इन्हें सहयोग कर चुके हैं। तीन बार विधायक रहने के बावजूद भी इनके विरुद्ध किसी प्रकार का आरोप प्रत्यारोप नहीं है। शेष झारखंड में आप बीते पांच वर्षों के अंतराल में ही यह देख लिए की महागठबंधन सरकार के मंत्री, विधायक नेता किस प्रकार से भ्रष्टाचार में संलिप्प्ट है। विधायक मंत्री की जांच के बाद नोट ही नोट जप्त किया गया है। मंत्री और विधायक जेल भी जा रहे हैं। वापस आने के बाद सफाई भी देते हैं। इसलिए चौथी बार पुनः चौका मारते हुए अशोक कुमार भगत को विजय दिलाकर झारखंड विधानसभा में भेजें। ताकि आने वाली एनडीए की सरकार में शामिल होकर ये आपका सहयोग करते रहें। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब भी रही चाहे बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास रहा। मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं कि किसी के दामन पर कोई दाग नहीं लगा। बताया कि बीते13 नवंबर को राज्य के 42 सीटों पर हुए चुनाव में दो तिहाई एनडीए के प्रत्याशी जीत रहे हैं। कांग्रेस पार्टी जहां जिस किसी राज्य में भी किसी सहयोगी दलों के गले लगाती है तो निश्चित रूप से उसका बंटाधार हो जाता है। लगातार कई उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू कश्मीर राज्यों में कई छोटे दलों का कांग्रेस के कारण बंटाधार हो चुका है। अभी तमिलनाडु में गठबंधन किया गया है। अगले चुनाव में डीएमके का भी बंटाधार हो जाएगा। झारखंड में कांग्रेस,राजद और झामुमो ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आरोप के कारण जेल गए थे। जेल से लौटने के बाद मात्र दो महीने चुनाव बचे थे। इसके बावजूद भी उन्होंने चंपई सोरेन जैसे वरिष्ठ नेता को मुख्यमंत्री से दूध की मक्खी की तरह हटाकर तुरंत मुख्यमंत्री बन गए। अगर दो महीने चंपई सोरेन और मुख्यमंत्री रह जाते तो कौन सा बादल टूट पड़ता। लेकिन बात यह थी कि हेमंत सोरेन बगैर सत्ता के नहीं रह सकते थे।चुनाव के समय यूपीए के नेताओं ने वादा किया था कि युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देंगे लेकिन नहीं दिया गया। इस प्रकार कई वादे उनके फेल हुए तो उसे पर विश्वास कैसे किया जा सकता है। इसलिए हर परिस्थिति में भाजपा को सहयोग करें। कई कांग्रेस वाले और राहुल गांधी जाति जनगणना कराने और उस आधार पर आरक्षण देने को बात करते हैं। देश में कितनी जातियां है कोई बता दे। किन-किन जातियों को किस आधार पर आरक्षण देंगे। इस बात को नहीं बताते। कहा कि राहुल गांधी को बेवजह आरक्षण आदि के नाम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। देश के नाम पर राजनीति करनी चाहिए। भाजपा की सरकार विश्व स्तर तक की काम करती है। इसलिए हर परिस्थिति में भाजपा को सहयोग करें। यहां के प्रत्याशी अशोक कुमार भगत को विजय बनाकर विधानसभा भेजने का काम करें ताकि फिर से शांति, अमन, चैन के साथ चौमुखी विकास हो सके। सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे, जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा सहित जिला और प्रखंड स्तरीय कई नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया। सभा में ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के सभी 16 पंचायत के विभिन्न गांव के साथ-साथ मेहरमा और महागामा प्रखंड क्षेत्र के भी हजारों ग्रामीण शामिल हुए थे।



