संताल एक्सप्रेस संवाददाता

देवघर । भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशीष दुबे के नेतृत्व में वार्ड नंबर 26 में परिवर्तन चौपालका आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी एवं भाजपा नेता मनीष कश्यप की की मौजूदगी रही।नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया परिवर्तन निश्चित है एवं देवघर विधानसभा के लोगों ने इस बार मन बना लिया है.निरंकुश सरकार को हटाने का और इस बार झारखंड में कमल का खिलना तय है,जिसने युवाओं की भूमिका अति महत्वपूर्ण है।भाजपा नेता मनीष कश्यप ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने युवाओं को बस ठगने का काम किया है और झारखंड का हर एक युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। झारखंड को हेमंत सरकार ने चारागाह बना दिया है जल्द ही झारखंड में भाजपा की सरकार बनने वाली है।मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अधीरचंद्र ,देवघर विधानसभा प्रभारी अशोक उपाध्याय,देवघर विधानसभा संयोजक राकेश नरोने सहित सकड़ों युवा उपस्थित थे।



