उधवा से राधानगर लगभग 14 किलोमीटर तक रोड शो में लिया हिस्सा अनंत ओझा के पक्ष में मांगा वोट
संताल एक्सप्रेस

उधवा। भाजपा के स्टार प्रचारक सह असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी अनंत कुमार ओझा के समर्थन में उधवा व राधानगर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड के हेमंत सोरेन की सरकार घुसपैठियों के साथ खड़ा है। यहां के आदिवासी पीटे तो पीटे , हिंदू पीटे तो पीटे लेकिन घुसपैठियों को कुछ नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि 1951 में संथाल परगना में मुस्लिम आबादी 10 प्रतिशत थी आज 22 प्रतिशत है। डेमोग्राफी में बदलाव का खामियाजा हिंदू ही नहीं आदिवासी समुदाय को भी भुगतना पड़ सकता है। मैं ये नहीं कहता हूं कि यहां सभी मुस्लिम घुसपैठिए है।1951 की जनगणना के बाद आए लोगों को चिन्हित कर उसे निकाल बाहर किया जाएगा। यहां के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के नौकर के घर से करोड़ों रुपए बरामद किया गया जिससे स्पष्ट है कि यहां की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। हेमंत सोरेन ने पांच साल तक लोगों को ठगा है।अब मंईया सम्मान योजना के नाम पर लोगों को लड़ा रही है। वृद्धावस्था पेंशन की राशि से मंईया सम्मान योजना में भूगतान किया गया है। चुनाव जीतने के बाद छह महीने के लिए मंईया योजना को बंद कर देंगे और वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन योजना में छः महीने फिर से भूगतान करेंगे। यही क्रम चलता रहेगा। हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन दोनों मिलकर म्यूजिकल चेयर का खेल खेल रहे हैं।राहुल गांधी भी हिन्दू समाज को बांटने के फिराक में है। झारखंड में रामनवमी और दशहरा उत्सव मनाने को लेकर सरकार रोक लगाती है। यहां पांच हजार साल पुरानी रामनवमी उत्सव की परंपरा को रोकने का प्रयास करने की क्षमता रखने वाले एक बार मुहर्रम जुलूस पर भी पाबंदी लगा कर देखे। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि जब तक आप एक है तब तक आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।मैंने असम के मुख्यमंत्री बनने के बाद छः सौ मदरसा को बंद करा दिया। मुल्लाओं ने चूं तक नहीं किया। मैंने विरोध करने वालों को साफ कह दिया कि देश को डाक्टर इंजीनियर की जरूरत है मौलवियों की नहीं। कोल्हान में हुए मतदान से साफ हो गया है कि झारखंड में एनडीए की सुनामी आ गया है। उन्होंने बताया कि झारखंड में विभिन्न विभागों में दो लाख 87 हजार पद रिक्त हैं, सरकार बनते ही उसपर पारदर्शिता के साथ नियुक्ति होगी। वृद्धावस्था पेंशन तथा विधवा पेंशन की राशि बढ़ाकर ढाई हजार प्रतिमाह किया जाएगा। जबकि गोगो दीदी योजना में लाभार्थी को 2100 रुपया प्रतिमाह दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि राजमहल विधानसभा क्षेत्र से अनंत कुमार ओझा को तीसरी बार अपना आशिर्वाद दिजिए। मैं यहां से वादा करता हूं कि राजमहल तथा मानिकचक के बीच गंगा नदी पर पुल निर्माण कार्य किया जाएगा,यह मोदी सरकार की गारंटी है। मौके पर अनंत कुमार ओझा ने कहा कि यहां के हिंदू हितों की रक्षा के लिए विधानसभा से लेकर हर मौके पर आवाज बुलंद किया है।क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है।आज हमारे समाज के कुछ नेताओं ने अपने घरों में उनके झंडे को जगह दिलाई है लेकिन उस समुदाय के किसी भी घर में भाजपा का झंडे को जगह नहीं मिली है। उधवा की जनसभा के बाद हेमंता बिस्वा सरमा ने उधवा से राधानगर तक रोड शो में भाग लिए। इधर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा का फूलों से भव्य व गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। लगभग 14 किलोमीटर दूर खुले जीप में सवार रोड शो करते हुए राधानगर हाईस्कूल मैदान में कुछ मिनट भाषण देने के बाद हेलीकाप्टर से अगले कार्यक्रम के लिए प्रस्थान किया। मंच संचालन संजीव कुमार डे ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष उज्जवल मंडल, गणेश तिवारी,आकाश पांडेय, राजेश मंडल, प्रदीप अग्रवाल,हरिबोल मंडल,बमबम मंडल, धनंजय मंडल, प्रताप राय, विक्रम सरकार सहित अन्य मौजूद थे।



