साहिबगंज। जिले के बड़े सदर अस्पताल में मरीजो की सुविधा व अस्पताल में उपलब्ध दवा समेत स्वास्थ्य संबंधित जानकरी के लिए एलईडी टीवी लगाया गया। ताकि मरीजो को इसका लाभ मिल सके। न कि शोभा की वस्तु बनाकर रखने के लिए। यह बातें गुरुवार निरीक्षण के दौरान सीएस डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने अस्पताल प्रशासन को जमकर फटकार लगाते हुए कहा है। उन्होंने कहा कि जल्द टीवी को चालू करे। इसमे स्वास्थ संबंधित विज्ञापन चलने से मरीजो को कई प्रकार की जानकारी मिलती है। इसके अलावा सीएस ने ओपीडी का निरीक्षण करते हुए डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर पहुचने की हिदायत दी है। सीएस ने कहा कि ड्यूटी में किसी तरह की कोई भी कोताही करने वाले डॉक्टर या स्वास्थ कर्मी को बख्शा नही जाएगा। अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर कई कार्य चल रहे है। इसमे सभी डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी की सहयोग की आवश्यकता है। आईपीडी वार्ड का जायजा लेते हुए मरीजो को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ किया गया है। इसके अलावा एसआरएल, फिजियोथेरेपी, दिव्यांग शिविर का जायजा लेते हुए कई निर्देश दिए है। मौके पर क्लर्क मुकेश कुमार, अस्पताल प्रबंधक यशवंत राव, जयराम यादव आदि थे।




