संताल एक्सप्रेस संवाददाता
अमड़ापाड़ा(पाकुड़)। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जयंती के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर प्रखंड के कई विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हाटपाड़ा स्थित चाणक्य पब्लिक स्कूल में पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर में माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता, क्विज, निबंध लेखन, कविता पाठ प्रतियोगिता के साथ मैथ्स ओल्म्पियाड प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमे प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र -छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी विद्यार्थियो के बीच विद्यालय के संचालक सह प्राचार्य अमित कुमार ने बच्चों के बीच पंडित जवाहरलाल नेहरु की जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ ही सभी विद्यार्थियो को भविष्य में पंडित जवाहर लाल नेहरू के कार्यों को अपने जीवन मे शामिल करने की अपील की। मौके पर शिक्षक बसंत कुमार, अजित कुमार, सुषमा, सनोहर, मामुन, मनोज, वसीम, पूजा सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थी।



