सर्वजन पेंशन के मद का पैसा को मैया समान योजना के रूप में दिया जा रहा है…
सास और ससुर का पैसा को बहू और बेटी को देकर घर- घर में झगड़ा उत्पन्न करने का काम कर रहा है…
संथाल एक्सप्रेस/ संवादाता

बरहरवा:पाकुड़ विधानसभा के एनडीए के प्रत्याशी अजहर आलम के पक्ष में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बरहड़वा नगर पंचायत में जनसंपर्क पदयात्रा किया। जनसंपर्क पदयात्रा की शुरुआत विवेकानन्द क्रीड़ांगन बरहड़वा से शुरुवाद किया।इस दौरान नया बाजार, कोयरीपाड़ा, गर्ल्स हाई स्कूल रोड ,स्टेशन चौक रोड में जनसंपर्क पदयात्रा को समापन किया गया।वही सुप्रीमो सुदेश महतो ने जनता से एनडीए उम्मीदवार अजहर इस्लाम को विजय बनाने की अपील की।कहा की पाकुड़ का जनमानस इस बार बदलाव चाहता है। इसके लिए जनता ने कमर कस ली है। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए आजसू सुप्रीमो सुदेश ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार जनता से जो वायदे कर सत्ता में आयी उसे पांच साल में पूरा नहीं किया। एनडीए की सरकार बनी तो झारखंड आंदोलनकारियों को नौकरियों में स्थान दिया जायेगा। कहा कि जनता की सेवा के लिए हमारी बहुमत से सरकार आ रही है। जनता के विकास व सम्मान के लिए यह चुनाव लड़ रहे हैं, जिस कारण पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा के लिए इस बार एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत से आ रही है।हम जनता की सेवा पर विश्वास करते हैं। यही कारण है कि जनता का अपार समर्थन एनडीए को मिल रहा है।हम इस चुनाव को जनता के विकास व सम्मान के लिए लड़ रहे हैं।हमारा लक्ष्य अंतिम घर तक विकास पहुंचाना होगा जनता का शासन कायम करना है।उन्होंने आगे कहा कि बरहड़वा नगर पंचायत क्षेत्र भाजपा का गढ़ मानी जाती है, इस क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का अच्छा परिणाम आता रहा है।जिसको लेकर यहां के जनता में काफी उत्साह देखने को मिला है, इस बार एनडीए प्रत्याशी को यहां के जनता का पूर्ण आशीर्वाद व सहयोग मिलेगा। साथ ही मैया सम्मान योजना को लेकर बताया कि सर्वजन पेंशन के मद का पैसा को मैया समान योजना के रूप में दिया जा रहा है।वो सास और ससुर का पैसा को बहू और बेटी को देकर घर- घर में झगड़ा उत्पन्न करने का काम कर रहा है। मौके पर जिला अध्यक्ष चतुरानंद पांडे,पूर्व जिला अध्यक्ष पंचू सिंह, कमल भगत, प्रखण अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता,आजसू प्रखण्ड अध्यक्ष नवीन दुबे, छट्ठू लाल साहा,भाजपा नेत्री मंजू देवी,प्रीति कुमारी,पूनम भारती, सहित सैकड़ों आजसू और भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।



